परसिया: भीमसेन शनि मंदिर में शनि जयंती पर पूजन, सांसद विवेक बंटी साहू ने भी किए दर्शन
छिंदवाडा सांसद विवेक बंटी साहू शनिवार को4:30 बजे परासिया तामिया मार्ग के भीमसेन के शनि मंदिर पहंुचे। भीमसेन के शनि मंदिर में उन्होंने शनि जयंती पर दर्शन किए। मंदिर में पूजन कर उन्होंने परिक्रमा की।भाजपा नेतागण इस दौरान उपस्थित रहे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद परासिया का पहला दौरा उन्होंने शनि जयंती के दिन ही किया था।