Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

CISF जवान से मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ललमटिया/गोड्डा:ललमटिया थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी रईस अंसारी (पिता- रमजान अंसारी) को पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ललमटिया थाना कांड संख्या 37/24 में रईस अंसारी के विरुद्ध ईसीएल के CISF जवानों के साथ ईंट-पत्थर से हमला एवं मारपीट करने का मामला दर्ज है। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अभिलेख के अनुसार आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई थी। इसके अलावा चार बार समर्पण (सरेंडर) नोटिस जारी किए जाने के बावजूद वह उपस्थित नहीं हुआ। फरारी की स्थिति को देखते हुए गोड्डा पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 1,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने बताया कि फरारी रोल में नाम दर्ज होने के कारण उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। Jharkhand Police, Godda #गोड्डा #Lalmatia #mahagama

Boarijor, Godda | Jul 4, 2026

MORE NEWS

CISF जवान से मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ललमटिया/गोड्डा:ललमटिया थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी रईस अंसारी (पिता- रमजान अंसारी) को पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ललमटिया थाना कांड संख्या 37/24 में रईस अंसारी के विरुद्ध ईसीएल के CISF जवानों के साथ ईंट-पत्थर से हमला एवं मारपीट करने का मामला दर्ज है। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अभिलेख के अनुसार आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई थी। इसके अलावा चार बार समर्पण (सरेंडर) नोटिस जारी किए जाने के बावजूद वह उपस्थित नहीं हुआ। फरारी की स्थिति को देखते हुए गोड्डा पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 1,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने बताया कि फरारी रोल में नाम दर्ज होने के कारण उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। Jharkhand Police, Godda #गोड्डा #Lalmatia #mahagama - Boarijor News