जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान एक स्थायी और दो गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा
कॉम्बिंग गश्त के दौरान दिगौड़ा पुलिस ने एक स्थायी व दो गिरफ्तारी वारंटियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। टीकमगढ़ जिले में पुलिस कप्तान द्वारा चलाऐ जा रहे कॉम्बिंग गश्त अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी के नेतृत्व में आज शुक्रवार को दिगौड़ा पुलिस ने एक स्थायी व दो गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।