बदायूं: डीएम और एसएसपी ने त्यौहारों के मद्देनजर उझानी रामलीला मैदान समेत कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की पैदल गश्त
Budaun, Budaun | Oct 17, 2026 बदायूं में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शनिवार को साढ़े 6 बजे के आसपास जनपद में शांति व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने उझानी कस्बे में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने रामलीला मैदान सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।