तोकापाल: मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में डॉक्टरों ने किया चमत्कार, बेटे ने पिता को मारे दो तीर, हाथ-पैर में धंसे तीर को निकाला
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में बीती रात सुकमा से एक ग्रामीण को गंभीर अवस्था में लाया गया। बताया गया कि उसके बेटे ने आपसी विवाद के चलते उसे दो तीर मार दिए थे। सुकमा में पर्याप्त उपचार न मिल पाने के कारण उसे मेकाज रेफर किया गया था, जहां हड्डी रोग विशेषज्ञों ने देर रात बड़ी सावधानी से दोनों तीरों को निकालते हुए मरीज को जीवनदान दिया।