सुल्तानगंज: सुल्तानगंज स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, रेलवे क्रॉसिंग उल्लंघन, चैन पुलिंग और गंदगी फैलाने पर 9 लोगों पर कार्रवाई
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने विशेष अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत कुल नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। आरपीएफ पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक को आरपार करने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। वहीं ट्रेन में बिना उचित कारण चैन पुलिंग करने के मामले में दो यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के आरोप में