विदिशा नगर: शहर के 70 साल पुराने जैन कॉलेज में एलएलबी नए कलेवर में, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज कल करेंगे शुभारंभ
विदिशा का एसएसएल जैन कॉलेज 70 वर्ष पुराना है, करीब 65 सालों से इसमें विधि विभाग के माध्यम से एलएलबी कराई जा रही थी, शासन के नए नियम और आदेश के बाद विधि विभाग को अलग कॉलेज के रूप में यहां प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। शनिवार दोपहर 2 बजे कॉलेज संस्थान के अध्यक्ष, कॉलेज के प्राचार्य और समिति के सचिव सहित अन्य लोगों ने प्रारंभ हो रही तैयारी को देखा।