जसवंतनगर: ग्राम धोलपुर खेड़ा ओवरब्रिज पर पलटी स्लीपर बस, 20 यात्री घायल, जिनमें 4 की हालत गंभीर, सैफई पीजीआई में किया रेफर
हमीरपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर बस ग्राम धौलपुर खेड़ा ओवरब्रिज पर चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस टीम और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सीएचसी जसवंतनगर भेजा गया। डॉ. वीरेंद्र सिंह के अनुसार 4 गंभीर घायल किया रेफर.