शाजापुर: मक्सी में पुलिस ने चाइना डोर के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया, नुकसान और प्रतिबंध की जानकारी दी
सोमवार को मक्सी थाना पुलिस ने चाइना डोर के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने मक्सी नगर में एलाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को चाइना डोर के उपयोग से होने वाले नुकसान और घातकता के बारे में बताया। यह कार्यक्रम सोमवार शाम छह बजे तक चला। थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल के नेतृत्व में यह जागरूकता अभियान चलाया गया।