सिवनी मालवा: महिला आरक्षण बिल गिरने पर शिवसेना का जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन, केंद्र सरकार से बिल दोबारा लाने की मांग
सिवनी मालवा में सोमवार शाम 5 बजे शिवसेना कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल के संसद में गिरने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थानीय जयस्तंभ चौक पर प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू राठौर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पार्टी प्रमुख राजीव चतुर्वेदी और प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर के निर्देश पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और