शाहजहांपुर: हथौड़े से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद
शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी रोहित उम्र 19 वर्ष पुत्र पप्पू, निवासी बहादुरपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार 30 जून को सड़क खोदने के विवाद में आरोपी ने पड़ोसी विवेकानंद मिश्रा के सिर पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।