ललितपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तुवन प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर साधा निशाना
आज ललितपुर बदल चुका है ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है पिछली सरकार में महिलाएं मिट्टी के घड़े में पानी भर्ती थी कहीं ठोकर लग जाता था तो वह टूट जाते थे अब हर घर नल योजना से महिलाएं घर पर पानी भर रही हैं पिछली सरकारों की उपेक्षा का दंश ललितपुर झेलता था विकास योजनाओं से पीछे था। डबल इंजन सरकार ने यही किया 1500 करोड़ की परियोजनाएं आज अकेले ललितपुर को मिल रही हैं।