पिड़ावा: पिड़ावा से रोडवेज बसों के संचालन में हुआ विस्तार, अब राजधानी जाना हुआ आसान
पिड़ावा शहर से राजस्थान रोडवेज बसों के संचालन में विस्तार किया गया है।जिससे अब जयपुर तक जाना आसान हो गया है।यात्री सलाहकार काले भाई ने शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया कि रोडवेज द्वारा यात्रियों को आसान सुविधा देने के लिए सुबह 6 बजे छाबड़ा जाने के लिए बस सेवा शुरू की गई है।वहीं सुबह 8:15 बजे चेचट जाने वाली बस का विस्तार कर उसे कोटा तक संचालित किया गया है।