बांधवगढ़: उमरिया जिले में 28 मई से स्वच्छ माहवारी दिवस मनाया जाएगा, जागरूकता अभियान की तैयारी शुरू
उमरिया जिले में 28 मई से स्वच्छ माहवारी दिवस के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय में आयोजित बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 28 से 30 मई तक जिले के विभिन्न ग्रामों में आंगनबाड़ी केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और