बिंदकी: दुर्गागंज के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने डिवाइडर पार कर बस और डंपर से टकराई, स्कॉर्पियो चालक घायल
फतेहपुर जनपद के औंग क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाई वे में दुर्गागंज के समीप सोमवार की भोर पहर 4 बजे अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से पार कर दूसरे लेन में पहुंचकर टूरिस्ट बस तथा डंपर से टकरा गई। जिससे स्कार्पियो चालक सौरभ शुक्ला उम्र 40 वर्ष निवासी मोहल्ला गुटैया रोड नवाबगंज कानपुर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।