बस्ती: दिल्ली और मिल्कीपुर में BJP की जीत पर बस्ती में मनाया गया विजय उत्सव, BJP कार्यालय से कंपनी बाग तक निकाली गई विजय यात्रा
Basti, Basti | Feb 8, 2025 दिल्ली में 27 वर्षों बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की सफलता ने बस्ती जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। इस उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जोरदार विजय उत्सव का आयोजन किया गया।पूर्व मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि बस्ती के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।