इटावा: इकदिल इलाके में पिलखर के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले साइकिल सवार अधेड़ की हुई शिनाख्त, वह दावत से लौट रहा था घर
Etawah, Etawah | Apr 20, 2026 इकदिल इलाके में इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर गांव के सामने रविवार शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जान गवाने वाले साइकिल सवार अधेड़ की हुई मौत के बाद सोमवार सुबह मृतक की शिनाख्त सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मृतक के भाई पप्पू पंडित ने अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान राजकिशोर के रूप में की। मृतक पेशे से किसान थे। दोपहर 2 बजे पीएम कराया।