होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष ने भोपाल में अखिल भारतीय बैठक एवं जनप्रतिनिधि मंथन सभा में लिया भाग
नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव शुक्रवार को भोपाल पहुंचीं, जहां ट्यूलिप इन होटल में आयोजित विश्वमांगल्य सभा की अखिल भारतीय बैठक एवं जनप्रतिनिधि मंथन सभा के प्रथम दिवस के विभिन्न सत्रों में उन्होंने सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित सत्रों में सशक्त संगठन निर्माण, प्रभावी जनसेवा,सामाजिक समरसता,नेतृत्व विकास, राष्ट्रहित के विषयों पर विचार विमर्श किया।