आंवला: आंवला में टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, तेल डिपो का टैंकर किया गया जब्त
Aonla, Bareilly | May 18, 2026 आंवला थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बजे अलीगंज रोड पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।