रामगंजमण्डी: जेवरात चोरी मामले में 1 आरोपी हथियाखेड़ी से गिरफ्तार, बालक को किया निरुद्ध, जेवरात बरामद
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जेवरात चुराने की वारदात का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को हथिया खेड़ी से गिरफ्तार किया है। इसीके साथ पुलिस ने मामले एक नाबालिक को भी निरुद्ध किया है। वही पुलिस ने आरोपी नाबालिग के कब्जे से जेवरात भी बरामद किया है। पुलिस मुख्यालय से रविवार शाम करीब 5:30 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई।