पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी राजेश सोनी उम्र 33 वर्ष निवासी प्राणपुर ने बताया कि 4 अप्रैल की सुबह करीबन 7:00 बजे मेरी बहन आरती सोनी उम्र 26 वर्ष ने अज्ञात कारणो के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चंदेरी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।