सीतापुर: थाना खैराबाद में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए आदेश
जनपद के थाना खैराबाद में शनिवार को जिलाधिकारी राजा गणपति आर एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान काफी संख्या में दरदरा से यहां पर फरियादी पहुंचे हुए थे जिलाधिकारी या पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्या सुनी उनकी एप्लीकेशन ली और संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी ने दिशा निर्देश दिए है