गोरखपुर: राप्ती नदी में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, 6 घंटे बाद शव बरामद
खोराबार के गौर बरसाइत गांव के सामने राप्ती नदी में नहाने गया 13 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया।सूचना पर पहुंची पुलिस और (SDRF) की टीम ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव बरामद किया।इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।मृतक बच्चे की पहचान गौर बरसाइत निवासी मजदूर पुजारी गौड़ के 13 वर्षीय बच्चे नरेंद्र गौड़ के रूप में हुई।