मांट: श्री बृज आदर्श इंटर कॉलेज मांट के छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली, ब्लॉक कर्मी भी रहे साथ
Mat, Mathura | Jul 4, 2026 बृज को पॉलीथिन मुक्त कराने और बृज को स्वच्छ बनाये रखने के लिए चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, इसी क्रम में शनिवार को पंचायत विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय कर्मचारियों के अलावा श्री बृज आदर्श इंटर कॉलेज का स्टॉफ व छात्र छात्राएं भी मौजूद रहे।