सबौर: सबौर प्रखंड के भिट्ठीगांव स्थित महादेव जोड़ा स्थान में महाशिवरात्रि पर्व पर दिखा आस्था का अद्भुत दृश्य
जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत भिट्ठी गांव स्थित महादेव जोड़ा स्थान में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात तक पूजा अर्चना जलाभिषेक तथा भक्ति कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस पावन स्थल पर सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है