धनघटा: बेलदारी जोत गांव में खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल
धनघटा थाना क्षेत्र के बेलदारी जोत गांव में खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को दबंगों ने सोमवार को दिन में 11:00 बजे मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।