धनघटा थाना क्षेत्र के खड़कपुर माझा क्षेत्र में कच्ची शराब को लेकर रविवार को दोपहर 2:00 बजे धनघटा पुलिस ने होली के त्यौहार को देखते हुए अभियान चलाया है। इस अभियान में कई कुंटल लहन व कच्ची शराब को नष्ट किया गया। मौके से कच्ची शराब बनाने वाले कारोबारी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश में यह कार्रवाई की गई है।