मेहदावल थाना क्षेत्र के हरना गांव में चोरी करने के मामले में दो अभियुक्तों को रविवार को शाम 4:00 बजे मेहदावल पुलिस ने मुहिया पुल नौलखा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव, हेड कांस्टेबल मोती यादव, हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार सिंह हैं।