कर्णप्रयाग में हिंसक घटना कानून व्यवस्था और राज्य सरकार पर गंभीर प्रश्न चिन्ह? बोली कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी।
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सुबह 10 बजे लगभग हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंगो ने होटल के आगे बाइक पार्किंग करने को लेकर बबाल कर दिया। और स्थानीय युवक के सिर में तलवार से वार कर दिए जिससे युवक का सिर भी फट गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जब बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने स्थानीय लोगों पर भी हमले कर दिए। जिसके बाद चार घंटे यात्रा बाधित हो गई और लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। अब 4 निहंगो पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Dehradun, Dehradun | Jun 17, 2026