पत्थलगांव: खरकट्टा में जर्जर स्कूल भवन से खतरा, रसोईघर में लग रही कक्षाएं
पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम खरकट्टा के पंडरीपानी पारा स्थित प्राथमिक शाला का भवन वर्षों से जर्जर होने के कारण बच्चों की पढ़ाई रसोईघर में कराई जा रही है। पहली से पांचवीं तक की सभी कक्षाएं इसी छोटे कमरे में संचालित हो रही हैं, जिसे कार्यालय, स्टोर और लाइब्रेरी के रूप में भी उपयोग किया जा रहा है। बारिश के दौरान दीवारों से पानी रिसने पर कर्मचारियों को बाल्टी से