बालोद: निर्माण कार्यों की प्रगति पर मंथन: संचार एवं संकर्म समिति की बैठक में गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया गया जोर
Balod, Balod | Apr 24, 2026 जिला स्तरीय संचार एवं संकर्म समिति की बैठक बुधवार 22 अप्रैल 2026 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में संचार एवं संकर्म समिति की सभापति श्रीमती चंद्रिका यशवंत गंजीर की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।