इस्लामपुर: इस्लामपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ सब्जी-फल विक्रेताओं की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित
इस्लामपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ सब्जी-फल विक्रेताओं की हड़ताल, जनजीवन प्रभावित इस्लामपुर (नालंदा)। नगर परिषद द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में इस्लामपुर नगर के सब्जी एवं फल विक्रेताओं का गुस्सा एक बार फिर सड़क पर फूट पड़ा है। सैकड़ों फुटपाथी दुकानदारों ने हड़ताल शुरू कर दी है, जिसका असर अब शहर के आम जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।