पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिक्षक रोशन आनंद के भाई की मौत को बताया दुखद, कहा-हत्या या मौत है जांच का विषय
शिक्षक रोशन आनंद के भाई की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध मौत को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुखद बताते हुए सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे कहा कि उनकी संवेदना रोशन आनंद और उनके परिवार के साथ है और रौशन आनंद के भाई की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है। वहीं मौके पर उन्होंने फैसल खान और रोशन आनंद के बीच चल रहे कोचिंग वॉर को भी दुखद बताया है।