दातागंज: दातागंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, एसडीएम और तहसीलदार ने सुनी जनसमस्याएं
शनिवार सुबह 10 बजे से 2 बजे तक दातागंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में एसडीएम प्रेमपाल सिंह और तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने जनसमस्याएं सुनी है। समाधान दिवस 30 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिसमें से 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। बाकी शिकायतों को समय से निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।