दरभंगा: दरभंगा स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का जीआरपी, आरपीएफ एवं रेल अस्पताल के डॉक्टर ने कराया सुरक्षित प्रसव
दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर प्रसव की दर्द से कराह रही एक महिला को जीआरपी आरपीएफ एवं रेल अस्पताल के डॉक्टरों ने मिलकर सुरक्षित प्रसव कराया । जहां सुरक्षित प्रसव के बाद उक्त महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। मां और बच्ची के बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे DMCH ले गए। तो वहीं इसको लेकर एक वीडियो गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे से काफी वायरल हो रहा है।