जशपुर: जशपुर में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान शुरू, 1.15 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय से हुआ। विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने नवजात बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए सभी अभिभावक आगे आएं। यह अभियान 28 से 30 जून तक चलेगा। पहले दिन सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को