कैसरगंज: पैना घाट जाने वाले मार्ग पर बने तालाब में मिला एक व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
पैना घाट जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति का शव तालाब से बरामद हुआ है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कैसरगंज पुलिस ने शव की पहचान करवाई, जिसकी पहचान नत्थू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।