चान्दन: चांदन पुलिस ने एक अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार कर बांका कोर्ट भेजा
Chanan, Banka | Apr 1, 2026 चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग जगह छापेमारी कर एक अभियुक्त एवं एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त देवघर जिला के बहादुरपुर गांव निवासी बाबूलाल दास उर्फ मंटू दास एवं गिरफ्तार वारंटी चांदन निवासी रमेश कुमार शर्मा बताया गया है। दोनों को बुधवार दोपहर करीब तीन बजे न्यायिक हिरासत के लिए बांका कोर्ट भेज दिया गया।