मंझनपुर: पश्चिम शरीरा इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया बंधक, दो लाख की वसूली के बाद फिर मांगे 50 हजार, गिरफ्तार
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म कर उसे धमकाने और ब्लैकमेल के जरिए लाखों रुपये की वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़ित परिवार से पहले दो लाख रुपये वसूल चुका था और इसके बाद 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।