शामली: शामली निवासी युवती ने परिजनों से जान का खतरा जताते हुए वीडियो किया वायरल, पुलिस पहले ही कर चुकी है कार्रवाई
Shamli, Shamli | Apr 2, 2026 गुरूवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जनपद के एक गांव की रहने वाली युवती की कोर्ट मैरिज के बाद की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें युवती अपने परिजनों से जान का खतरा बता रही है। मामले में जब पुलिस से जानकारी ली गई, तो पता चला कि वीडियो से संबंधित प्रकरण डेढ-2 महीने पुराना है, जिसमें आवश्यक कार्रवाई पूर्व में ही की जा चुकी है।