आंवला: आंवला के मोहब्बत गंज गौंटिया में ई रिक्शा खड़ा करने के लिए मोड़ने को लेकर हुई मारपीट, पुलिस से शिकायत
Aonla, Bareilly | Aug 11, 2024 आंवला थाना क्षेत्र के मोहब्बत गंज गोटिया निवासी लक्ष्मण ने पुलिस को बताया मैं ई रिक्शा चलाता हूं। ई रिक्शा खड़ा करने के लिए मोड रहा था इसी बात पर विपक्षी झगड़ा करने लगे और विपक्षी ने अन्य लोगों को बुला लिया और मेरे साथ मारपीट की और मुझे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा और मामले की जांच की शुरू।