आंवला: आंवला में चोरों का आतंक पुलिस बेखबर, चोर ने एक बार फिर की साइकिल चोरी
Aonla, Bareilly | Aug 11, 2024 आंवला के गांव चकरपुर निवासी रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया मैं अपनी साइकिल महक अस्पताल के सामने खड़ी करके काम से चला गया जब वापस आया तो देख मेरी साइकिल वहां मौजूद नहीं थी। साइकिल अज्ञात चोर उठाकर चोरी कर ले गया। चोर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में आ गया है। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।