समस्तीपुर: मथुरापुर से पुलिस ने मारपीट मामले में बेल टूटने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मथुरापुर थाने की पुलिस ने मथुरापुर के रहने वाले महेश शर्मा को जिला न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।