गया टाउन सीडी ब्लॉक: NEET UG 2026 री एग्जाम को लेकर गया प्रशासन अलर्ट, 13 केंद्रों पर कड़ी निगरानी,
21 जून को आयोजित होगी परीक्षा
21 जून को आयोजित होने वाली NEET 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार की शाम 4 बजे संयुक्त समीक्षा बैठक की। गया जिले में परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दिन सभी कोचिंग संस्थान और फोटोकॉपी दुकानें बंद रहेंगी तथा सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।