पिपरिया: पथुआ गांव में महुआ शराब की भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, 4 लोग गिरफ्तार
पिपरिया थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पथुआ दियारा में छापेमारी कर 45 लीटर महुआ शराब, गैस सिलेंडर व चूल्हा जब्त किया.पथुआ के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिन्हें शनिवार अपराह्न 2 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.200 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट की गई. एएसआई भोला ठाकुर के बयान पर कांड संख्या 32/26 दर्ज किया गया है.