चूरू: सहायक निदेशक भारत भूषण पूनिया ने ग्राम पंचायत घांघू का निरीक्षण किया, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
Churu, Churu | Jun 11, 2026 ग्राम पंचायत घांघू में राज्य स्तरीय अधिकृत निरीक्षण अधिकारी एवं पंचायती राज विभाग के सहायक निदेशक भारत भूषण पूनिया ने विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रशासन, स्वच्छता व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, पौधे लगाए व परिंडों मे पानी डाला।