मेहनगर: चक कटात गांव में चचेरे भाइयों के विवाद ने लिया खूनी रूप, चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र स्थित चक कटात गांव में बारजा निकालने को लेकर चला आ रहा विवाद शनिवार रात को खूनी संघर्ष में बदल गया । मामूली कहासुनी के बाद चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया । जिसमें एक युवक की जान चली गई । जानकारी के मुताबिक, मोहन राम पुत्र पलटन राम और उसके पटीदारों के बीच लंबे समय से बारजा निकालने को लेकर विवाद चल रहा था