ग्वालियर की रेखा सपेरा नामक महिला ने शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम आमखेड़ा में अपने भाई के ज़मीन विवाद से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में बदरवास थाने के एक पुलिस अधिकारी और एक स्थानीय ग्रामीण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि ज़मीन हड़पने के दबाव के कारण उसके भाई की 15 वर्षीय बेटी गुमशुदा हो गई है।