चैनपुर: चैनपुर में बजाज फाइनेंस ऑफिस खुला, स्थानीय लोगों को मिलेगी वित्तीय सुविधा
Chainpur, Gumla | May 18, 2026 चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सोहन चौक के समीप आम जनता को आधुनिक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बजाज फाइनेंस लिमिटेड के नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जानकारी देते हुए सोमवार सुबह ग्यारह बजे बताया गया कि इस कार्यालय के खुलने से अब चैनपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लोन एवं ईएमआई से जुड़ी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।