पीलीभीत: नगरपालिका कर्मचारी को अपमानित कर पिलाया गया पेशाब, आहत होकर उसने की आत्महत्या
पीलीभीत। बीसलपुर नगर पालिका परिषद के कर कर्मचारी उपेंद्र शर्मा की आत्महत्या के मामले में चेयरमैन पति अमन जायसवाल उर्फ निक्की, ईओ शमशेर सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक के भाई अनुराग शर्मा ने आरोप लगाया कि उपेंद्र से जबरन कर वसूली कराई गई, 23 लाख रुपये जमा कराने के बाद भी गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया और लगातार प्रताड़ि